सारे संशोधन हटाए जाएंगे जो संविधान के खिलाफ हैं, धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करने के फैसले पर बोले कर्नाटक के गृह मंत्री

By अभिनय आकाश | Jun 16, 2023

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लाए गए धर्मांतरण रोधी कानून को निरस्त करने का फैसला किया। भाजपा ने सरकार के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस को नयी मुस्लिम लीग करार दिया। वहीं अब भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करने के कर्नाटक कैबिनेट के फैसले पर राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा संशोधन लाया गया जो संविधान के अनुच्छेद 25 के ख़िलाफ़ है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka के बहाने फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर तंज, पूछा- अब आपकी विचारधारा कहां है?

बीजेपी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीआर पाटिल ने ट्विटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी क्या यह मोहब्बत की दुकान है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का हिंदू विरोधी एजेंडा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि हिंदुओं का सफाया हो जाए? विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि धर्मांतरण रोधी कानून को निरस्त करने के कर्नाटक सरकार के फैसले से उसका हिन्दू विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी चेहरा उजागर हुआ है।

प्रमुख खबरें

Taiwan के समर्थन में उतरी European Parliament, Kaja Kallas से सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की अपील

Jio Platforms IPO में 1065 से 1119 रुपये Price Band तय, जुटेंगे 30213 करोड़

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला