अमित शाह का नाम आते ही खत्म हो जाती हैं सभी चुनौतियां: नित्यानंद राय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2019

नयी दिल्ली। नव-नियुक्त केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को कहा कि जहां भी अमित शाह का नाम आता है, सभी चुनौतियां खत्म हो जाती हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मातहत मंत्रालय में कनिष्ठ मंत्री का पद संभालने के बाद राय ने यह बयान दिया है। शाह ने शनिवार को गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाला। नये पद और मंत्रालय के साथ आने वाली चुनौतियों के बारे में सवाल करने पर राय ने कहा कि जहां अमित शाह का नाम आता है, सभी चुनौतियां खत्म हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने गृह मंत्री तो राजनाथ ने रक्षा मंत्री के रूप में संभाला पदभार

राय ने यह भी कहा कि वह केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के पद से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाएंगे। भाजपा नीत राजग को लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड बहुमत मिला है। अकेले भाजपा को 303 सीटें मिली हैं। बतौर पार्टी अध्यक्ष इस जीत के रणनीतिकार शाह रहे। वहीं राय बिहार में भाजपा के अध्यक्ष हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Gold-Silver का Price Crash! रिकॉर्ड ऊंचाई से धड़ाम गिरे दाम, निवेशक अब क्या करें?

India-US trade डील के बाद रुपये और शेयर बाजार में जोरदार तेजी

भारत-पाक तनाव के बीच महिला क्रिकेट पर असर नहीं, बैंकॉक में तय मुकाबला कायम

Australia को T20 World Cup 2026 से पहले तगड़ा झटका, पैट कमिंस हुए बाहर।