अमित शाह ने गृह मंत्री तो राजनाथ ने रक्षा मंत्री के रूप में संभाला पदभार

shah-takes-charge-as-a-home-and-rajnath-takes-charge-as-a-defence
[email protected] । Jun 1 2019 1:24PM

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को केन्द्रीय गृहमंत्री के रूप में पदभार संभाला तो राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को केन्द्रीय गृहमंत्री के रूप में पदभार संभाला तो राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला और तत्काल शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। भाजपा नीत राजग की लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत के बाद 30 मई को उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। नॉर्थ ब्लॉक में केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गाबा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अमित शाह का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह ने कारोबारियों के लिए पेंशन योजना को बताया ऐतिहासिक

वहीं रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद यशो नाइक, रक्षा सचिव संजय मित्रा और मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। पदभार संभालते ही सिंह ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी. एस. धनोआ और नव-नियुक्त नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह के साथ बैठक की। बैठक में रक्षा सचिव सहित मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़