भीषण गर्मी का कहर, अगले सप्ताह बंगाल में बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान, ममता ने किया ऐलान

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2023

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि भीषण लू की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान अगले सप्ताह बंद रहेंगे। बनर्जी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में स्कूल से लौटने के बाद बच्चे सिरदर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। भीषण गर्मी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अगले सप्ताह सोमवार से शनिवार तक स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। बनर्जी ने एक बंगाली समाचार चैनल से कहा कि मैं निजी शिक्षण संस्थानों से इस अवधि के दौरान ऐसा करने का आग्रह करती हूं। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप