मध्य प्रदेश के पाँच जिलों में प्रारंभ होंगे सर्व सुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर, लगेंगे 11 पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट

By दिनेश शुक्ल | May 09, 2021

भोपाल। केन्द्रीय इस्पात, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि मोइल कंपनी के माध्यम से मध्य प्रदेश के मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी एवं नरसिंहपुर जिले में सर्वसुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर बनाए जाएंगे, जिनमें ऑक्सीजन लाइन, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के साथ वेटीलेटर्स की भी सुविधा होगी। साथ ही मध्य प्रदेश में 11 पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र लगाए जाएंगे। प्रदेश को अतिरिक्त क्राइयोजैनिक ऑक्सीजन टैंकर भी प्रदान किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: दमोह उपचुनाव में हार पर रार बरकरार, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने ट्वीट कर पूछा बड़ा सवाल

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि बीना में बॉटलिंग प्लांट भी शुरू किया जाएगा, जो प्रतिदिन 25 एम.टी. ऑक्सीजन सिलेंडर में भरेगा। बीना में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए 91-91 एम.टी. के दो ऑक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग व कमीशनिंग हो गई है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जून माह तक प्रदेश में 11 पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट प्रारंभ हो जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि इनमें से कुछ प्लांट मई में ही पूर्ण करवाए जाएंगे। ये प्लांट देवास, धार, मंडला, होशंगाबाद, पन्ना, दमोह, छतरपुर, सीधी, भिंड, राजगढ़ एवं शाजापुर में लगाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 1,200 नकली रेमेडिसविर इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह का राजा सूरत में पकड़ा गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री प्रधान कोविड संकटकाल में मध्य प्रदेश को बड़ी मदद दे रहे हैं। बीना में सर्व सुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर प्रारंभ हो रहा है। ऑक्सीजन प्लांट, बॉटलिंग प्लांट प्रारंभ हो रहे हैं तथा मोइल और गेल आदि कंपनियों के माध्यम से मध्य प्रदेश में कोविड केयर सेंटर तथा अन्य सुविधाएँ प्रदाय की जा रही हैं। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हैं।

प्रमुख खबरें

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़

World Cup में Kylian Mbappé का धमाका, Giroud को पछाड़ बने France के Top Scorer

Share Market में Tata Motors पर बिकवाली का दबाव, Investors के अरबों रुपये डूबे

Bihar कैबिनेट का बड़ा फैसला: निवेश को रफ्तार, नियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई उड़ान