कांग्रेस विधायक दल की बैठक सम्पन्न, 14 अगस्त तक एक साथ रहेंगे सभी विधायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2020

जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार का समर्थन करने वाले कांग्रेस विधायक और अन्य विधायक विधानसभा सत्र तक एक साथ ही रहेंगे। कांग्रेस विधायक दल की बृहस्पतिवार को यहां हुई बैठक में यह फैसला किया गया। इस अवसर पर मौजूद सभी विधायकों ने एकजुटता दोहराई। यह बैठक जयपुर के बाहर उस होटल में हुई जहां कांग्रेस और उसके समर्थक विधायक कई दिन से रुके हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: गहलोत का मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश के लिए अनर्थकारी साबित हुईं की गलत नीतियां 

मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि विधायक अभी 14 अगस्त तक एक साथ रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कई दिन के गतिरोध के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा का सत्र 14 अगस्त से बुलाने को मंजूरी दे दी है। बैठक को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने भी संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

DC vs RR: रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के लिये करो या मरो का मुकाबला, नजरें मैकगुर्क और पंत पर

Jet Airways के संस्थापक नरेश गोयल को 2 महीने की अंतरिम जमानत, पासपोर्ट जमा करने का भी निर्देश

रात को आपको भी होती है मीठा खाने की क्रेविंग, तो घर पर बनाएं गुलाब जामुन मूस

अस्तित्व बचाने के संकट से जूझती कम्युनिस्ट पार्टियां