ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड UCC के खिलाफ, विधि आयोग को सौंपा 100 पन्नों का ज्ञापन

By अभिनय आकाश | Jul 06, 2023

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने भारत के विधि आयोग को पत्र लिखकर यूसीसी के प्रति अपना विरोध दोहराया और रेखांकित किया कि बहुसंख्यकवादी नैतिकता को अल्पसंख्यक समुदायों की धार्मिक स्वतंत्रता और अधिकारों पर हावी नहीं होना चाहिए। एआईएमपीएलबी ने 100 पन्नों के ज्ञापन में विधि आयोग को लिखा कि बहुसंख्यकवादी नैतिकता को एक कोड के नाम पर व्यक्तिगत कानून, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यक अधिकारों का हनन नहीं करना चाहिए, जो एक पहेली बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor का बड़ा दावा- Article 370 और Ayodhya मुद्दे से ज्यादा बड़े होंगे UCC के परिणाम

बता दें कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के मुद्दे पर लॉ कमिशन ने एक बार फिर कंसल्टेशन पेपर जारी करने का फैसला किया है। कमिशन ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर पब्लिक और धार्मिक संस्थानों से राय मांगी है। जो लोग राय देना चाहते हैं, 30 दिनों में membersecretary-. Ici@gov.in पर विचार भेज सकते हैं। जरूरत पड़ी तो लॉ कमिशन किसी व्यक्ति या संस्थान को निजी तौर पर सुनवाई के लिए बुला सकता है। 

प्रमुख खबरें

देश-विदेश की बड़ी खबरें: Amit Shah का बयान, Delhi हादसा और Nepal Flood पर अहम अपडेट

दिल्ली में किस बात से बेबस ट्रिपल इंजन सरकार? Satya Niketan हादसे पर Rahul Gandhi का BJP पर वार

क्या Self-Medication से घट रही है Immunity? Antibiotics Resistance को लेकर विशेषज्ञों की बड़ी चेतावनी

West Bengal में 1 लाख कर्मचारियों का Salary Hike, 390 करोड़ का खर्च