लव जिहाद रोकने के लिए सामने आया ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड, काजियों से की ये अपील

By सुयश भट्ट | Feb 21, 2022

भोपाल। लव जिहाद के बढ़ते मामले और इससे मुस्लिमों को होने वाली बदनामी को रोकने के लिए ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड अब सामने आई है। लव जिहाद रोकने के लिए ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड काजियों से जनता से अपील की है। ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने काजियों को संदिग्ध निकाह से परहेज करने और लव जिहाद का हिस्सा न बनने की अपील की है।

दरअसल ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष काजी सैयद अनस अली ने काजियों को कहा कि बिना अभिभावकों की सहमति और उनकी अनुपस्थिति के निकाह करवाया जाना गलत है।उन्होंने कहा कि निकाह पंजीयन कराते समय जरूरी कागजात जांच परख लिया जाए फिर निकाह करवाएं। इसके साथ ही निकाह के लिए धर्म परिवर्तन जायज नहीं इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता।

इसे भी पढ़ें:देश के 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेगा खेल चिकित्सा विभाग, भोपाल का गांधी मेडिकल कॉलेज भी शामिल

आपको बता दें कि ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष काजी सैयद अनस अली ने कहा कि लगातार शिकायत मिल रही है चोरी छिपे निकाह करवा दिया गया। इसे लेकर बाद में बवाल खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि बने हुए कानून के उल्लंघन से बचें। प्रदेश में अमन के हालात बने रहे।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।