West Bengal Congress में सबकुछ ठीक नहीं, अधीर रंजन ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा!

By अंकित सिंह | Jun 15, 2024

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ली हार की जिम्मेदारी। पश्चिम बंगाल कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक नई भविष्यवाणी की है। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि 9 जून को एनडीए सरकार बनने के बाद यह ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। चौधरी ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पार्टी के सभी सदस्य चाहते हैं कि राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाया जाए। CWC की बैठक के बाद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, सभी सदस्य चाहते हैं कि राहुल गांधी LOP बनें। वहीं अब पश्चिम बंगाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने हार की जिम्मेदारी ली। पद से इस्तीफे की पेशकश की। आलाकमान ने उन्हें फिलहाल पद पर बने रहने को कहा।

इसे भी पढ़ें: पीड़ित और नेता प्रतिपक्ष को राजभवन में घुसने नहीं दिया गया, शुभेंदु अधिकारी ने साधा निशाना

चौधरी ने कहा कि बहरामपुर में प्रचार के लिए किसी नेता को न भेजना पार्टी का विवेकाधिकार है और इस बारे में वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, “जब राहुल गांधी की ‘पूरब-पश्चिम भारत जोड़ो यात्रा’ मुर्शिदाबाद पहुंची तो हमने उसमें हिस्सा लिया। हमारे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार मालदा में प्रचार किया, लेकिन बहरामपुर कभी नहीं आए। यह हमारे केंद्रीय नेतृत्व का फैसला था, जिसके बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है।” साल 1999 से बहरामपुर से सांसद चौधरी के लिए यह शायद सबसे कठिन चुनावी मुकाबला था, जिसमें उन्हें गुजरात के रहने वाले टीएमसी उम्मीदवार पठान से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप