सभी सांसद अपनी निधि से 5 करोड़ रुपये कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए दें : संजय सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2022

नयी दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) सदस्य संजय सिंह ने सुझाव दिया कि सभी सांसदों को अपनी सांसद निधि से पांच करोड़ रुपये कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए देना चाहिए। सिंह ने भाजपा नेता राकेश सिन्हा के एक निजी संकल्प पर हुयी चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि कश्मीरी पंडितों की समस्याओं की सिर्फ चर्चा करने के बदले उनके पुनर्वास के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार से सवाल किया कि उसने पिछले सात साल में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए क्या कदम उठाए हैं।

इसे भी पढ़ें: दिनेश शर्मा की जगह लेने वाले उत्तर प्रदेश के नये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कौन हैं? ब्राह्मण चेहरे के रूप में उभरे

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिल कर काम करना चाहिए ताकि देश आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म सहिष्णुता और समावेश पर जोर देता है तथा यहां सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने की परंपरा रही है। लेकिन भाजपा की नीतियां विभाजनकारी हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश में कपड़े, भाषा, जाति, धर्म आदि को सवाल किए जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि ‘भारत माता की जय’ नारे का इस्तेमाल एक वर्ग के प्रति नफरत फैलाने के लिए किया जा रहा है। सिन्हा ने आप सदस्य सिंह के भाषण को राजनीतिक बताते हुए कहा कि उन्हें इस संकल्प पर अपनी बात रखनी चाहिए थी।

प्रमुख खबरें

Udhayanidhi Stalin के सनातन प्रहार पर Vijay का ज्योतिष कार्ड! Tamil Nadu की राजनीति में धर्म और तर्क का नया संग्राम

बंगाल में अब सड़कों पर नमाज नहीं, अजान की तेज आवाज बंद, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला

Prabhasakshi NewsRoom: PM Modi की अध्यक्षता में चल रही थी अहम मीटिंग, गुस्से में 5 मिनट में ही उठ कर चले गये Rahul Gandhi, बैठक में CJI भी थे मौजूद

Sonia Gandhi गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी ने मां की सेहत के चलते रद्द किया केरल दौरा