ओलंपिक तैयारी को छोड़कर बाकी सारे राष्ट्रीय खेल शिविर स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2020

नयी दिल्ली। कोविड 19 महामारी के कारण सभी राष्ट्रीय शिविर आगामी आदेश तक स्थगित कर दिये गए हैं हालांकि तोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के शिविर जारी रहेंगे। खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र और भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्रों पर अकादमीय प्रशिक्षण भी निलंबित रहेगा। ओलंपिक इस साल जुलाई अगस्त में होने हैं।

इसे भी पढ़ें: IPL मालिकों की टेली कॉन्फ्रेंस में नहीं हुआ कोई फैसला

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड 19 के चलते साइ ने तय किया है कि सभी राष्ट्रीय शिविर स्थगित रहेंगे। ओलंपिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के शिविर जारी रहेंगे।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र और एसटीसी भी आगामी आदेश तक बंद रहेंगे।’’ रीजीजू ने कहा कि यह कदम अस्थायी और एहतियाती है और हालात सुधरने पर प्रशिक्षण बहाल कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह अस्थायी और एहतियातन उठाया गया कदम है। मैं सभी युवा खिलाड़ियों से अपील करता हूं कि दिल छोटा नहीं करें।

इसे भी पढ़ें: IPL के सारे शिविर आगामी सूचना तक रद्द, घर लौटेंगे सभी खिलाड़ी

हम हालात की समीक्षा करके जल्दी ही अकादमीय प्रशिक्षण फिर शुरू करेंगे।’’ भारत में अभी तक निशानेबाजी विश्व कप और इंडिया ओपन गोल्फ स्थगित किया गया है। वहीं बैडमिंटन का इंडिया ओपन भी रद्द कर दिया गया। कुछ दिन पहले ही सरकार ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धाओं के संबंध में दो परामर्श जारी किये थे। मंत्रालय ने कहा था कि तोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर के लिये विदेश में खेल रहे खिलाड़ी अपना अभ्यास जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: Isl फाइनल मैच के दौरान हुआ गांजा सप्लाई, चेन्नइयिन एफसी का अधिकारी गिरफ्तार

रीजीजू ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय टूर्नामेंटों पर कोई प्रतिबंध नहीं है लेकिन वे बिना दर्शकों के होंगे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ इंडियन ग्रां प्री का आयोजन कर रहा है जो ओलंपिक क्वालीफायर भी है। यह 20 मार्च से शुरू होगा और दर्शकों के बिना खेला जायेगा। बीसीसीआई, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ और अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ समेत राष्ट्रीय खेल महासंघों ने घर से काम करने का फैसला लिया है।

प्रमुख खबरें

टिहरी में Pushkar Singh Dhami ने 52.55 करोड़ रुपये की 26 योजनाओं की रखी नींव

RERA बकाये पर Ansal Group के तीन निदेशक ग्रेटर नोएडा में गिरफ्तार

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल