मोदी सरकार संसद में लाएगी 127वां संविधान संशोधन विधेयक, विपक्षी दलों ने समर्थन देने का किया ऐलान

By अनुराग गुप्ता | Aug 09, 2021

नयी दिल्ली। महंगाई, केंद्रीय कृषि कानूनों और पेगासस जासूसी समेत कई मुद्दों की वजह से संसद के मानसून सत्र में गतिरोध जारी है। इसी बीच विपक्षी दलों ने पिछड़े वर्ग के लोगों के हितों के विषय पर सरकार का समर्थन करने की बात कही है। आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार संसद में 127वां संविधान संशोधन विधेयक 2021 लाने वाली है। इसी संबंध में विपक्षी दलों ने सरकार के प्रति एकजुटता दिखाई है। 

इसे भी पढ़ें: मनोज झा ने की मानसून सत्र बढ़ाए जाने की मांग, बोले- गतिरोध खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री करें हस्तक्षेप 

गौरतलब है कि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने पेगासस जासूसी मामले को लेकर एकजुटता दिखाई है और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में चर्चा की मांग लगातार कर रहे हैं। हालांकि सरकार की तरफ से भी बयान सामने आते रहे है कि वह हर चर्चा के लिए तैयार हैं। इसके बावजूद गतिरोध बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा