संजय सिंह ने राज्यसभा में दिया नोटिस, दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था की तरफ खींचा ध्यान

Sanjay Singh

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया है। दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में नोटिस दिया, दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बात करने का नोटिस दिया।

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान नोटिस दिया है। आपको बता दें कि संसद के मानसून सत्र में महंगाई, पेगासस, कृषि कानूनों समेत कई मुद्दों को लेकर गतिरोध जारी है। इसी बीच संजय सिंह ने शून्यकाल का नोटिस दिया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान नोटिस दिया है। दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में नोटिस दिया, दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बात करने का नोटिस दिया। इसके साथ उन्होंने एक पत्र भी साझा किया है। 

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर की अभी तक नहीं भरी नींव, चंदा चोरों को जेल भिजवाओ: संजय सिंह 

जिसमें लिखा है कि आपके संज्ञान में देश की राजधानी में कानून व्यवस्था की जर्जरता को लाना चाहता हूं। यहां की महिलाएं और बच्चियां डर के माहौल में दर्दनाक जिंदगी जी रही है। महोदय ! देश की राजधानी में 9 साल की एक दलित बेटी के साथ भयानक गैंगरेप करके उसकी हत्या कर दी गयी और उसके बाद परिवार वालों को पता चलते से पहले ही हत्यारों ने बरहमी से उस मासूम बच्ची को जला दिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़