तीन से पांच दिसंबर के बीच उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित सभी यात्रियों के पैसे वापस किए गए: DGCA

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2026

विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू विमानन कंपनी, इंडिगो ने तीन से पांच दिसंबर के बीच उड़ान रद्द होने से प्रभावित सभी यात्रियों के पैसे वापस कर दिए हैं।

नियामक ने एक बयान में कहा, ‘‘इंडिगो ने बताया कि तीन दिसंबर से पांच दिसंबर के दौरान इंडिगो उड़ानों के रद्द होने के प्रभावित यात्रियों को पैसे वापस का काम पूरा हो गया...।’’

इसके अलावा, एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए एक और कदम उठाया है। इसके तहत इंडिगो 12 महीने की मान्य अवधि के साथ 5,000 रुपये के दो यात्रा वाउचर दे रही है।

डीजीसीए के नियमों के मुताबिक, यात्रियों को उन ‘सुविधाओं’ के लिए मुआवज मिलना चाहिए जो एयरलाइंस द्वारा ‘बोर्डिंग से मना करने, उड़ान रद्द करने और उड़ान में देरी’ के कारण यात्रियों को दी जाती हैं।

इस बीच, ‘‘दो से नौ दिसंबर के बीच एयरलाइन द्वारा अचानक रद्द की गई सैकड़ों उड़ानों’ के लिए रिफंड न मिलने की यात्रियों की शिकायतें सोशल मीडिया पर आ रही हैं।

केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने नौ दिसंबर को संसद को बताया था कि ‘इंडिगो को तुरंत ‘रिफंड’ जारी करने का आदेश दिया गया था और 750 करोड़ रुपये से ज्यादा पहले ही यात्रियों तक पहुंच चुके हैं।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़