सीधी बस दुर्घटना पीड़ितों को हरसंभव सहायता दी जाएगी - मुख्यमंत्री चौहान

By दिनेश शुक्ल | Feb 17, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधी जिले में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से मिलने आज उनके गाँव पहुँचे। परिजनों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दुर्घटना पीड़ितों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दी जायेगी। दु:ख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीडि़तों के साथ हैं। उन्होंने दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 7-7 लाख रूपये के चेक प्रदान किये।

इसे भी पढ़ें: सीधी बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई 49, बाणसागर नहर से बुधवार सुबह दो और शव मिले

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सड़क मार्ग से चुरहट पहुँचे और रामनगर मोहल्ले में दुर्घटना में मृत श्यामलाल साकेत के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने मृतक की पत्नी शांति साकेत, पुत्री कल्पना साकेत, पुत्र आकाश साकेत तथा आशीष साकेत को ढाँढस बंधाया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा की पूरी व्यवस्था सरकार करेगी।

इसे भी पढ़ें: इंदौर में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मरीज, 93 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

मुख्यमंत्री चौहान ग्राम पचोखर में मृतका खुशबू पटेल के घर भी पहुँचे और परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने ग्राम पडरिया में मृतक अनिल पटेल तथा ग्राम कुकड़ीझर में मृतक अमर ज्योति साकेत के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री के भ्रमण के समय पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, सांसद सीधी श्रीमती रीति पाठक, विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ला, विधायक चुरहट शरदेन्दु तिवारी, इन्द्रशरण सिंह, सुभाष सिंह, अन्य जन-प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट