उप-निर्वाचन की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरीः सी. पालरासु

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 01, 2021

शिमला    प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासु ने आज यहां बताया कि मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र और फतेहपुर, जुब्बल-कोटखाई व अर्की विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उप-निर्वाचन की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इसे भी पढ़ें: 2 नवंबर से दारचा से आगे सिविल वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित ,लाहौल- स्पीति जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

सी. पालरासु ने कहा कि मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए 11 मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जबकि फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तीनों सामान्य पर्यवेक्षकों को ही मतगणना पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक-एक माइक्रो आॅबजर्वर की भी तैनाती की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के डाक मतपत्रों व ईटीपीबीएस मतों की गिनती पूर्ण करने के लिए अलग से दो केंद्र स्थापित किए गए हैं। फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों में डाक मतपत्रों व ईटीपीबीएस मतों की गिनती के लिए भी एक-एक केंद्र अलग से स्थापित किया गया है। ऐसे में ईवीएम तथा डाक मतपत्रों के माध्यम से पड़े मतों की गिनती एक ही समय में प्रारंभ हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें: काजा व किलाड़ से मतदान उपरांत हवाई मार्ग से सुरक्षित पहुंचाई गई ईवीएम

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में मतगणना का परिणाम घोषित होने के उपरांत विजेता प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों द्वारा विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा रिटर्निंग आॅफिसर से निर्वाचित होने संबंधी प्रमाण-पत्र लेते समय विजेता प्रत्याशी अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि के साथ दो से अधिक लोगों को आने की अनुमति नहीं होगी।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन