मध्यप्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ़्यू को छोड़कर समस्त प्रतिबंध समाप्त कर दिये गये हैं : चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में निरंतर कमी के दृष्टिगत राज्य में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लगाए गए रात्रिकालीन कर्फ़्यू को छोड़कर समस्त प्रतिबंध समाप्त कर दिये गये हैं। चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘प्रदेश में संक्रमण दर तथा उपचाराधीन मामलों में निरंतर कमी के दृष्टिगत पूर्व में महामारी नियंत्रण हेतु लगाए गए समस्त प्रतिबंध समाप्त किए जाते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: पत्रकार निकायों को पीआईबी मान्यता के नए दिशानिर्देशों पर आपत्ति, मंत्री को लिखा पत्र

विवाह आयोजन और अंतिम संस्कार के लिए संख्या का प्रतिबंध नहीं रहेगा।ध्यान रखें संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए रात्रिकालीन कर्फ़्यू 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।’’ चौहान ने कहा कि नागरिकों से अपील है कि वे मास्क का उपयोग और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन अवश्य करें। इसी बीच, मध्यप्रदेश के गृह विभाग के अपर प्रमुख सचिव राजेश राजोरा ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिये हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक