एमपी में कोरोना के सभी प्रतिबंध खत्म, जारी रहेगा नाईट कर्फ्यू, आदेश जारी

By सुयश भट्ट | Feb 12, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार उतार देखा जा जा रहा है। जिसे देखते हुए अब सरकार ने कोरोना को लेकर जारी सभी प्रतिबंध समाप्त कर दिए हैं। प्रदेश में सभी स्कूल कॉलेज 100% क्षमता के साथ खुल सकेंगे। आदेश के मुताबिक प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट की कमी को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में महामारी नियंत्रण हेतु लगाए गए समस्त प्रतिबंध समाप्त किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर कमजोर, उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किए नये दिशा निर्देश, जानें क्या खुला, क्या बंद है 

वहीं प्रदेश में पहले की तरह रात्रिकालीन कर्फ़्यू 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील है कि मास्क का उपयोग और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन अवश्य करे।

दरअसल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,612 नए केस आए हैं‌ जबकि 5,995 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 3.49% और रिकवरी रेट 95.40% है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 26,179 है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश