By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2019
जयपुर। अयोध्या मामले में शनिवार सुबह आने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर राजस्थान के सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, अयोध्या मामले पर तय होगा पार्टी का रुख
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार देर रात अधिकारियों को शनिवार को अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एम एल लाठर ने बताया कि संभावित फैसले को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।