भारत को तेल आपूर्ति सुनिश्चित करने को उठाएंगे हरसंभव कदम: ईरान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2018

नयी दिल्ली। ईरान ने आज कहा कि वह भारत को तेल आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करेगा। उसने जोर देकर कहा कि वह भारत का भरोसेमंद ऊर्जा साझेदार रहा है। ईरान के दूतावास ने यह स्पष्टीकरण ऐसे समय दिया है जब उसके उप राजदूत ने मसूद रिजवानियन रहागी ने एक दिन पहले कहा था कि अमेरिकी प्रतिबंध के बाद यदि भारत ने ईरान से तेल आयात में कटौती की तो ईरान भारत को मिलने वाली विशिष्ट सहूलियतें बंद कर देगा।

दूतावास ने कहा , वह अस्थिर ऊर्जा बाजार से निपटने में भारत को हो रही दिक्कतों को समझता है। उसने कहा कि ईरान द्विपक्षीय व्यापार विशेष तौर पर ईरानी तेल के आयात को बनाये रखने के लिए विभिन्न कदम उठाकर भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करेगा। रहागी ने कल कहा था कि यदि भारत ने सऊदी अरब , रूस , इराक , अमेरिका या किसी अन्य देश से तेल मंगाने की कोशिश की तो ईरान भारत को दी जाने वाली विशिष्ट सहूलियतें बंद कर देगा। 

 

प्रमुख खबरें

धर्मशाला में भारत की पहली ‘Hybrid Pitch’ का अनावरण किया गया

Mumbai North East में BJP को बड़ी जीत का भरोसा, लक्ष्य के लिए कार्यकर्ता बहा रहे पसीना

Loksabha Election| तीसरे चरण के लिए 12 राज्यों में इन सीटों पर होगा चुनाव, जानें कहां होगा मतदान

Maharashtra Riots | SC ने महाराष्ट्र सरकार से 1992-93 के मुंबई दंगा मामले में जारी अपने निर्देशों को लागू करने को कहा