स्पेन में सभी टीमों को समूह में ट्रेनिंग शुरू करने की स्वीकृति मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2020

मैड्रिड। स्पेन के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन की कड़ी पाबंदियों के बावजूद स्पेनिश लीग के सभी क्लब इस हफ्ते से समूह में ट्रेनिंग शुरू कर पाएंगे। देश के अधिकांश हिस्सों की तरह मैड्रिड और बार्सीलोना में लॉकडाउन के नियमों में छूट नहीं मिली है लेकिन रीयाल मैड्रिड और बार्सीलोना जैसी टीमों को ट्रेनिंग के दूसरे चरण को लागू करने की स्वीकृति मिल गई है।

लीग ने क्लबों से कहा कि वे अपने क्षेत्रों के लॉकडाउन के नियमों के बावजूद सोमवार से सभी खिलाड़ियों के लिए छोटे समूह में सत्र आयोजित कर सकते हैं। स्पेन में अब तक खिलाड़ियों को सिर्फ व्यक्तिगत ट्रेनिंग की स्वीकृति थी।

इसे भी पढ़ें: खिलाड़ियों ने हॉकी इंडिया के ऑनलाइन कोचिंग कोर्स की प्रशंसा की

कोरोना वायरस महामारी के कारण देश भर में मार्च के मध्य से जारी लॉकडाउन में स्पेन की सरकार ने ढील देनी शुरू की है। इसमें प्रत्येक क्षेत्र की स्थिति के अनुसार छूट दी गई है। अगर सरकार विशेष अनुमति नहीं देती तो मैड्रिड और बार्सीलोना की टीमों को समूह में ट्रेनिंग शुरू करने की इजाजत नहीं होती।

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित