Hamas, Houthi,Hezbollah, Islamic Jihad Movement, इजरायल के खिलाफ सभी आतंकी संगठन आए एक साथ, घेरकर अटैक करने का प्लान

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2024

इस्माइल हानिया की मौत का बदला लेने के लिए नई प्लानिंग शुरू हो सकती है। इजरायल के विरूद्ध शिया और सुन्नी संगठन आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हो सकते हैं। ऐसा होता है तो ये मीडिल ईस्ट की शांति के लिए ये खतरनाक हो सकती है। 30 जुलाई को इस्माइल हानिया के साथ हूती नेता अब्दुल सलाम, उसके बगल में हिजबुल्ला का डिप्टी चीफ नसिम कासिम बैठा नजर आया। इनके साथ इस्लामिक जिहाद मूवमेंट का नेता जायद अल नाखा दिखाई दिया। अब ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेस्कियान के शपथग्रहण समारोह में गए हमास चीफ इस्माइल हानिया को हवाई हमले में मौत के घाट उतार दिया गया है। हानिया की मौत के बाद हूती, हिजबुल्ला, इस्लामिक जिहाद मूवमेंट और हमास ने बदला लेने की धमकी दी है। ये सभी आतंकी संगठन हैं जो शिया-सुन्नी आधार पर बंटे हुए हैं। लेकिन इजरायल के खिलाफ ये एक होते दिख रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Lebanon में भारतीय दूतावास ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह

इजरायल पर ईरान, इराक, सीरिया, यमन और लेबनान की तरफ से घेरकर हमला करने की तैयारी है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया है कि इजरायल पर चौतरफा हमले की तैयारी हो रही है। मिसाइल से लैस ड्रोन से इजरायल पर हमले का प्लान बन रहा है। इजरायल के सभी रडार सिस्टम को चाक-चौबंद रखा गया है। ईरान और हिजबुल्ला के मल्टीफ्रंट अटैक की आशंका के बीच तैयारी तेज कर दी गई है। लेबनान से सटे बॉर्डर पर आयरन डोम एक्टिव है। जॉर्डन से सटे बॉर्डर पर एग्रो डिफेंस सिस्टम तैनात है। 

 

प्रमुख खबरें

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर