क्या राहुल गांधी की बात भी नहीं सुनते कांग्रेस नेता? अंबानी के बेटे की शादी में हुए शामिल

By अंकित सिंह | Jul 13, 2024

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स के बाद कई राजनेता भी मेहमानों की लिस्ट में शामिल हुए। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को विवाह स्थल पर पहुंचे। अनंत और राधिका की शादी में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी अपने पति के साथ शामिल हुईं। शादी समारोह के रेड कार्पेट पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और सलमान खुर्शीद भी नजर आए। मुंबई में हुई शादी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर इसे विपक्ष के दोहरी नीति के तौर पर बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि विपक्ष के तमाम नेता अंबानी और अडानी के बहाने नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को घेरते रहते हैं लेकिन भोज खाने के लिए वह सबसे पहले मुंबई पहुंच गए। इसी में एक तेज प्रताप यादव का ट्वीट भी वायरल हो रहा है। मोदी पर निशाना साधते हुए तेज प्रताप यादव ने ट्वीट किया था कि मोदी की याद रखिए, अंबानी-अडानी आपकी तिजोरी भले ही भर सकते हैं, आपका पेट देश के अन्नदाता ही भरेंगे। 

अब इसको लेकर तेज प्रताप यादव से सवाल किया जा रहा है कि क्या कल आप लालू यादव के साथ अंबानी की शादी में पेट भरने गए थे? लालू यादव के साथ उनका परिवार भी कल मौजूद रहा। यही चीज उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के लिए कहीं जा रही है। हालांकि, कांग्रेस नेताओं की भी खूब आलोचना हो रही है। हां, यह बात भी सच है की विशेष आमंत्रण के बाद भी गांधी परिवार का कोई सदस्य इस शादी में शामिल नहीं हुआ। 

कांग्रेस अंबानी अडानी के बहाने मोदी सरकार को जबरदस्त तौर पर गिरती है। राहुल गांधी तो इतना कहते हैं कि अपने दो दोस्तों को खुश करने के लिए मोदी सरकार तमाम नीतियां बना रही है। लेकिन इस पार्टी के नेता अंबानी के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे गए थे। लेकिन यह बात भी सही है कि पार्टी के साथ-साथ नेताओं के पर्सनल रिलेशन भी होते हैं जिसे हमेशा व्यक्तिगत ही रखना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शानदार शादी में आलिया भट्ट ने पहनी 160 साल पुरानी साड़ी | Watch Photos

सलमान खुर्शीद का वीडियो साक्षा करते हुए एक यूजर ने लिखा, कल तक कांग्रेस नेता मोदी पर देश को अंबानी के हाथों बेचने का आरोप लगा रहे थे। आज अंबानी की शादी में कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं। एक ने लिखा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता अंबानी की शादी में शामिल हो रहे हैं और वे दिन-रात अंबानी का नाम लेकर मोदी जी को गाली देते हैं। पाखंड स्तर: 786x72।

प्रमुख खबरें

PSL में खेल रहे David Warner की बढ़ी मुश्किलें, Sydney में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए

चीन के Nostradamus की बड़ी भविष्यवाणी, Iran-US Tension बदल देगा पूरा Global Order

Jet Fuel संकट में बाकी Airlines पस्त, Delta को Refinery से हो रहा करोड़ों का Profit

Badminton Asia में बड़ी तकनीकी चूक, बिना Hawk-Eye के खेलने पर HS Prannoy ने उठाए गंभीर सवाल