कोर्ट के आदेश के बाद राफेल सौदे के खिलाफ सभी अभियान खत्म हो: कानून मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2018

नयी दिल्ली। कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में उच्चतम न्यायालय के आदेश का शुक्रवार को स्वागत किया और अनुरोध किया कि अब राफेल सौदे के खिलाफ सभी अभियान खत्म हो जाने चाहिए क्योंकि देश के सामरिक हित ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के मामले में नरेन्द्र मोदी सरकार को शुक्रवार को क्लीन चिट दे दी। 

 

साथ ही शीर्ष अदालत ने सौदे में कथित अनियमितताओं के लिए सीबीआई को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली सभी याचिकाओं को खारिज किया। प्रसाद ने सीआईआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं कि आज उच्चतम न्यायालय ने पूरे राफेल सौदे को बरकरार रखते हुए फैसला दिया।’’ 

 

यह भी पढ़ें: राफेल मामला: क्लीनचिट मिलने के बाद शाह बोले, वोट के लिए लोगों को किया गया गुमराह

 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बस एक बात का अनुरोध करता हूं कि राफेल के खिलाफ सभी अभियान खत्म होने चाहिए क्योंकि देश के सामरिक हित ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।’ उन्होंने कहा कि देश को वायु सेना को शक्तिशाली बनाने के लिए प्रभावी लड़ाकू विमानों की जरूरत है। प्रसाद ने कहा, ‘‘यह लंबे समय से लंबित है। पूरा सौदा पूर्णत: निष्पक्ष, पारदर्शी और ईमानदार था।’’

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana