फर्जी कंपनी बनाकर बैंकों से 23 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह कथित सदस्य गिरफ्त्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2023

नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के कथित सदस्य को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया जिसने केवल कागजों पर मौजूद कंपनियों और कर्मचारियों के नाम पर बैंकों से ऋण लेकर 23 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस के अनुसार उक्त गिरोह के एक सदस्य को थाना फेस- वन पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि यह गिरोह फर्जी दस्तावेज के आधार पर अलग-अलग व्यक्तियों के पहचानपत्रों की सहायता से प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां बनाता था और बैंकों में फर्जी खाता खोलकर बैंकों से धोखाधड़ी करके ऋण लेता था। पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने इस तरह बैंकों से 23 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद रफी उर्फ रफीक (31) है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार छह-सात महीने वेतन देने पर ऐसा खातेदार ऋण के लिए योग्य हो जाता है और तब ये लोग ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन करके तथा कई अन्य फाइनेंस कंपनियों से कार, मोबाइल व अन्य वस्तुएं के लिए ऋण मंजूर करवाते थे।उन्होंने बताया कि आरोपी ऋण के रूपयों को एटीएम के माध्यम से निकालकर और फाइनेंस की वस्तुओं को गबन करके बैंक को वापस नहीं करते थे। उन्होंने बताया कि ये लोग इसलिए पकड़ में नहीं आते थे क्योंकि इनके नाम पते सब गलत होते थे। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के लोगों ने अब तक 23 करोड़ रुपयेसे ज्यादा का गबन करना स्वीकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस गिरोह के अभिनव शर्मा, संजीव कुमार, विमल सिंह को थाना फेस-वन पुलिस ने 12 मई, 2023 को गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी