फेसबुक पर मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, एक हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2019

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ फेसबुक के एक पेज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जयपुर आयुक्तालय के तहत आने वाले मुरलीपुरा के थानाधिकारी रामावतार सिंह ने मंगलवार को बताया ‘‘हमने लीलाराम शर्मा को अलवर से सोमवार की रात हिरासत में लिया। उससे जयपुर में पूछताछ की जा रही है।’’

पुलिस के अनुसार, हरिकृष्ण सैनी द्वारा संचालित फेसबुक अकाउंट पर आरोपी भीम सिंह गोलवार और लीलाराम शर्मा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं में रविवार को मामला दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन