बंद औद्योगिक इकाईयों में से 85 इकाईयों का आवंटन रद्द किया गया: हुसैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

पटना| बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों की विवादित भूमि में 270 बंद इकाईयों में से 85 इकाईयों का आवंटन रद्द करते हुए उन पर कब्जा भी प्राप्त कर लिया गया है, शेष इकाईयों पर कार्रवाई की जा रही है।

बिहार विधान परिषद में राजद सदस्य रामचंद्र पूर्वे द्वारा पूछे गए एक तारांकित प्रश्न का उत्तर देते हुए हुसैन ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इन इकाईयों से प्राप्त भूमि पर उद्योग स्थापना के लिए नए उद्यमियों को भूमि आवंटित की जायेगी। हुसैन ने कहा कि वर्ष 2021-22 में राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 60 इकाईयों को उद्योग स्थापना के लिए 350.52 एकड भूमि का आवंटन किया गया है जिससे राज्य में कुल 3407.35 करोड रूपये का निवेश हुआ है और प्रत्यक्ष रूप से कुल 6483 लोगों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी