भाजपा पार्टी पर निशाना साधने के लिए शशि थरूर ने बनाया अंग्रेजी का कठिन शब्द, सबका दिमाग चकराया

By निधि अविनाश | Dec 13, 2021

कांग्रेस के नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने भाजपा के लिए एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया है जिसे सुनकर शायद आपका सिर भी चकरा जाएगा। बता दें कि, यह शब्द अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अपने कठीन अंग्रेजी शब्दों के कारण शशि थरूर हमेशा से ही युजर्स के निशाने पर आ जाते है। भाजपा पर निशाना साधते हुए शशि थरूर ने अब अंग्रेजी शब्द का ऐसा कठिन शब्द निकाला है जिसे सुनकर शायद आप भी पागल हो जाए क्योंकि यह शब्द लिखने और बोलने दोनों में ही काफी कठिन है। शशि ने अपने इस शब्द का मतलब भी समझाया है। 

शशि थरूर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भाजपा पर निशाना साधते हुए ऑलओडोक्साफोबिया (allodoxaphobia) शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने इस शब्द का मतलब भी बताया है। उन्होंने लिखा, 'यह आज का शब्द है, यह वास्तव में पिछले सात वर्षों से है। इसका अर्थ है विचारों का बेवजह भय।इसका इस्तेमाल उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार लोगों पर राजद्रोह और यूएपीए के तहत मामले दर्ज कर रही है क्योंकि नेतृत्व ऑलओडोक्साफोबिया से पीड़ित है।' शशि ने इस शब्द का मतलब समझाते हुए ग्रीक में ऑलो मतलब अलग, डॉक्सो मतलब विचार और फोबोस मतलब भय बताया।शशि के इस शब्द के बाद युजर्स ने कई कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि, यह शब्द तो काफी कठिन है।  

प्रमुख खबरें

Hair Care Tips: बालों में तेल लगाने के बाद भी नहीं मिल रहा कोई फायदा? जानिए वजह

Monsoon Road Trip Destinations in India: बारिश में Long Drive का है Plan? ये 5 शानदार रूट्स आपका दिल जीत लेंगे!

Akal Takht का बड़ा एक्शन: CM Bhagwant Mann गुरु-विरोधी घोषित, Punjab में सियासी बवाल

आजकल आदमियों से बन नहीं रही, Veer Sahu संग तल्खी के बीच Sapna Choudhary का बड़ा बयान