अंग्रेजी के साथ कोकणी को आधिकारिक भाषा के तौर पर इस्तेमाल को लेकर अदालत को पत्र लिखेगी गोवा सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2022

पणजी| गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार बम्बई उच्च न्यायालय को यहां उसकी पीठ में कार्यवाही में प्रयोग के वास्ते अंग्रेजी के साथ कोंकणी को आधिकारिक भाषाओं के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए पत्र लिखेगी।

सावंत ने पणजी में आठवें अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में, गोवा में उच्च न्यायालय की पीठ केवल अंग्रेजी का उपयोग करती है, जबकि राज्य सरकार चाहती है कि कोंकणी का भी उपयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार हिंदी को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय भाषाओं को समान महत्व देने के लिए सभी प्रयास करेगी, क्योंकि इससे देश में विविधता के बीच और एकजुटता आएगी और उसे ‘‘अखंड भारत’’ के रूप में उभरने में मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा