Pushpa 2: The Rule OTT Release | अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल हिन्दी भाषा में ओटीटी पर हुई रिलीज

By रेनू तिवारी | Jan 30, 2025

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल  सिनेमाघरों में डंका पीटने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो गयी है।  दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने अपनी जबरदस्त सफलता से सभी को चौंका दिया। देश-दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई करने वाली पुष्पा पार्ट 2 की ओटीटी रिलीज की घोषणा हाल ही में मेकर्स ने की है। पुष्पा: द रूल को रीलोडेड वर्जन में ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा, यानी फिल्म में 23 मिनट एक्स्ट्रा जोड़े जाएंगे।

पुष्पा 2 5 दिसंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और अब रिलीज के करीब 55 दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है। मैथरी फिल्म्स ने 2 दिन पहले पुष्पा की ओटीटी रिलीज की घोषणा करते हुए बताया कि पैन इंडिया फिल्म 30 जनवरी से तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

जब से यह पोस्ट वायरल हुई है, तब से नेटिज़न्स कमेंट सेक्शन में पुष्पा 2 की हिंदी ओटीटी रिलीज को लेकर मेकर्स से सवाल कर रहे हैं। अब नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस पर सफाई दी है। दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म 30 जनवरी को ही हिंदी में ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। गौरतलब है कि ओटीटी रिलीज में 23 मिनट का एक्स्ट्रा फुटेज शामिल किया गया है। इसलिए अब दर्शकों को ओटीटी पर पूरे 3 घंटे 44 मिनट देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: आपको कभी-कभी पसंद न आने के लिए तैयार रहना चाहिए, Joker 2 की असफलता पर बोलीं Lady Gaga

नेटफ्लिक्स पर फिल्म के डिजिटल राइट्स

जब साल 2021 में पुष्पा पार्ट 1 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब फिल्म के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के पास थे। मेकर्स ने पहले पुष्पा: द राइज को प्राइम वीडियो पर हिंदी को छोड़कर सभी भाषाओं में स्ट्रीम किया, बाद में इसे हिंदी में रिलीज किया गया। अब नेटफ्लिक्स के पास पुष्पा 2: द रूल के डिजिटल राइट्स हैं, इससे यह साफ है कि यह फिल्म हिंदी में भी इसी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन आएगी।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

प्रमुख खबरें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील

FIFA President Gianni Infantino ने पद बचाने के लिए US Administration से मांगी मदद, Marco Rubio से गुप्त चर्चा