By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि चीन सीमा पर “गंभीर” स्थिति पर एक व्यापक और स्वतंत्र रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए, जिसे देश के सामने पेश किया जाए। उन्होंने इस स्थिति पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। अरुणाचल प्रदेश में सीमा पर कई स्थानों पर चीनी सैनिकों के साथ टकराव जारी रहने संबंधी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा।
मैंने पहले भी यह मुद्दा उठाया था, लेकिन सरकार से कोई जवाब नहीं मिला। अब हमें पता चला है कि ऐसा क्यों हुआ।” ओवैसी ने कहा कि आईटीबीपी प्रमुख के बयान के बाद यह स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि अरुणाचल प्रदेश में कितने स्थानों पर “चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की है, हमारी गश्त रोक दी है, नागरिकों को रोका है और वहां से हटने से इनकार कर रहे हैं।” एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि देश को यह भी जानना चाहिए कि यह स्थिति कितने महीनों से जारी है और इस दौरान सरकार चीन के प्रति दोस्ताना रुख क्यों अपनाए रही।