फैंस के साथ-साथ बेटी और पत्नी भी हुईं शाहरुख़ खान के पठान लुक की दीवानी, तारीफ में कर डालें ये पोस्ट

By एकता | Mar 27, 2022

तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान जल्द ही अपनी आगामी फिल्म पठान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। अभिनेता फिलहाल स्पेन में पठान की शूटिंग कर रहे हैं और बीते दिन उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक फैंस के साथ शेयर किया। शेयर की गयी तस्वीर में अभिनेता शर्टलेस होकर अपने एब्स और परफेक्ट बालों को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर कहर बरपा रही है और लोग जमकर अभिनेता के हॉट लुक की तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मलयालम अभिनेता विनायक का विवादित बयान, कहा- किसी महिला को सेक्स के लिए पूछना

आपको बता दें कि फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद अभिनेता शाहरुख़ खान ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। अभिनेता पिछले तीन साल से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आएं हैं और फिल्म पठान के साथ वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जिसे वाईआरएफ ने निर्देशित कर रही है। फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर