राममंदिर के अलावा 6 अन्य मंदिरों का भी होगा निर्माण!

By Satya Prakash | Sep 13, 2021

अयोध्या। अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर निर्माण के लिये बनाई जा रही फाइनल ड्राफ्ट की आखिरकार अंतिम रूप दिया जा चुका है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि परिसर में बन रहे भव्य राममंदिर के अलावा कुछ अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों का निर्माण भी कराया जायेगा, हालांकि यह मंदिर राममंदिर की परिधि से बाहर होगा। 

इसे भी पढ़ें: गैस के बढ़ते दामों के विरोध में सपा का अनोखा प्रदर्शन

राममंदिर निर्माण की प्रगति के बाबत जानकारी देते हुये श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि मंदिर के लिये हो रहे बुनियाद की भराई का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद जतायी है। तो वहीं ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय की मानें तो नींव भराई के लिये पड़ रहे लेयरों कि संख्या को 44 से बढ़ाकर 48 किया गया है, उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार 42 लेयर तक का पूरा होने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन