गैस के बढ़ते दामों के विरोध में सपा का अनोखा प्रदर्शन

Sapa Unique demonstration against rising gas prices
Satya Prakash । Sep 10 2021 10:21AM

समाजवादी पार्टी के दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने अयोध्या के ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों में समाजवादी गैस सिलेंडर का वितरण कर उनकी दुखों को थोड़ा सा दूर करने का प्रयास जरूर किया है। दिव्यांग सपा नेता ने इससे पहले भी समाजवादी टमाटर, समाजवादी प्याज और समाजवादी तेल वितरित कर प्रदर्शन कर चुके हैं।

अयोध्या। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ विपक्षी दल सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी के दिव्यांग सपा नेता ने प्रदर्शन का एक ऐसा अनोखा तरीका अपनाया है। जिससे विरोध भी जाय और लोगों के कष्ट को थोड़ा दूर भी किया जा सकता है। समाजवादी पार्टी के दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने अयोध्या के ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों में समाजवादी गैस सिलेंडर का वितरण कर उनकी दुखों को थोड़ा सा दूर करने का प्रयास जरूर किया है। 

इसे भी पढ़ें: सहारनपुर में पांच साल के बच्चे के साथ पड़ोसी ने किया कुकर्म, आरोपी की तलाश जारी 

पंडित समरजीत ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में खाद्य पदार्थों से लेकर पेट्रोलियम पदार्थों तक की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण आम आदमी की जेब ढीली हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोगों पर पड़ रही महंगाई की मार को देखते हुए उन्होंने 499 घरों में समाजवादी गैस सिलेंडर का वितरण किया ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। दिव्यांग सपा नेता ने इससे पहले भी समाजवादी टमाटर, समाजवादी प्याज और समाजवादी तेल वितरित कर प्रदर्शन कर चुके हैं। सपा नेता पंडित समरजीत ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में नहीं थी,  तब महंगाई बढ़ने पर व सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करती थी, लेकिन आज भाजपा मौन साधे हुए हैं।

 

इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी का दिवाली तोहफा, 10 सितंबर को आ रहा है JioPhone Next मोबाइल फोन 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की रीतियों और नीतियों के बारे में अच्छी तरह से जान चुकी है और अब उनके झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की यही जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी और समाजवादी पार्टी को समर्थन देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़