सूरज बड़जात्या के फेवरेट होने के साथ-साथ सलमान खान की इन फिल्मों में काम कर चुकें हैं 'जेठालाल'

By रेनू तिवारी | May 26, 2020

टीवी के 'जेठालाल' से तो आप भली भांति वाकिफ होंगे। सब टीवी के सुपरहिट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हर किरदार काफी मशहूर हैं। इस शो को घर-घर में पसंद किया जाता हैं। इस शो में मुख्य किरदार में जेठालाल हैं। जेठालाल का मजेदार किरदार एक्टर दिलीप जोशी ने निभाया हैं। दिलीप जोशी का 26 मई को 52वां जन्मदिन हैं। दिलीप जोशी के जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे उनके करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

सलमान खान के साथ किया था काम

दिलीप जोशी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से पहले बॉलीवुड से की थी। वह टीवी इंडस्ट्री में 1995 में आये थे लेकिन उससे पहले कई फिल्मों में काम कर चुके थे। दिलीप जोशी ने 1989 में आयी सलमान खान की पहली फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में दिलीप जोशी का कोई बड़ा रोल नहीं था। उन्होंने इस फिल्म में सलमान खान के घर के नौकर की भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए सोनू सूद की तारीफ की

 सूरज बड़जात्या के फेवरेट थे क्या?

सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया के बाद दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल सुपर बड़जात्या की 1994 में आयी फिल्म हम आपके हैं कौन का हिस्सा बनें। फिल्म हम आपको हैं कौन में, दिलीप का किरदार काफी फनी था। उन्होंने इस फिल्म में भोला का किरदार निभाया था। फिल्म में सलमान खान के दोस्त भोला सिंह बड़े ही भोले होते हैं। सलमान उनके कई बार बहुत से काम करवाते हैं। फिल्म में एक लड़की सलमान खान से प्यार करना चाहती हैं किसका नाम रीटा होता हैं। भोला सिंह को उसमें अपनी शकुंतला दिखाई पड़ती हैं। शकुंतला से आपको दिलीप का भोला किरदार याद आ गया हो।

बॉलीवुड में बड़े रोल नहीं मिलने के बाद दिलीप जोशी ने टीवी की दुनिया की ओर रुख किया। यहां टीवी सीरियल काभी ये कभी वो से शुरूआत की। धीरे-धीरे स्ट्रगल करने के बाद दिलीप जोशी को 2008 में तारक मेहता का उल्ठा चश्मा ऑफर हुआ और इस शो ने दिलीप जोशी का घर घर में जेठालाल बना दिया।  

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी