कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अल्पेश ठाकोर ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

अहमदाबाद। गुजरात के ओबीसी नेता एवं विधायक अल्पेश ठाकोर ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले दिन में गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना ने कांग्रेस से अपने संबंध तोड़ने का फैसला किया। इस संगठन की स्थापना अल्पेश ठाकोर ने ही की थी। संगठन ने ठाकोर से कांग्रेस से इस्तीफा देने को कहा। पहले से अटकलें थीं कि ठाकोर कांग्रेस छोड़ सकते हैं क्योंकि वह पार्टी के स्थानीय नेतृत्व से नाराज हैं।

ठाकोर पाटन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने इस सीट के लिए पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को चुना। गुजरात में ओबीसी नेता के रूप में उभरने के बाद वह 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे और पाटन जिले की राधनपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने में सफल रहे थे।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन