इस एक्ट्रेस ने 19 साल की उम्र में ही दे दिया था Nude Scene, अब हो रहा पछतावा

By निधि अविनाश | Aug 14, 2022

हॉलीवुड स्टार अमांडा सेफ्राइड (Amanda Seyfried) ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। शुरूआती दिनों में जब अमांडा हॉलीवुड में अपने करियर को आगे बढ़ा रही थी तब वह बहुत जवान थी और उस दौरान उन्हें काफी अजी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि जब वह 19 साल की थी तो वह न्यूड सीन देने के लिए बिल्कुल तैयार हो गई थी लेकिन अब उन्हें ऐसा करने पर बहुत पछतावा होता है। न्यूज एजेंसी एएनआई में फॉक्स न्यूज के हवाले से छपी खबर में बताया गया है कि अमांडा सेफ्राइड ने एक मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए बताया कि "19 साल की उम्र में बिना अडंरवियर के घूमना, क्या ये एक मजाक है, मैनें अपने साथ ऐसा होने क्यों दिया"।

इसे भी पढ़ें: Urfi Javed के टैलेंट को Next Level पर लेकर गई हॉलीवुड की Julia Fox, यहाँ देखें अभिनेत्री की ग्लैमरस तस्वीरें

एक्ट्रेस को अब इस बात पर काफी पछतावा होता है और उन्होंने उस उम्र में ऐसा करने की वजह भी बताई। अमांडा ने कहा कि, वह 19 साल की थी और सबको खुश करना चाहती थी। मैं अपना करियर बनाना चाहती थी और इसलिए शायद ऐसा किया।महज 18 साल की उम्र में ही अमांडा को बड़ा ब्रेक मिल गया था। उन्होंने Lindsay Lohan और Rachel McAdams के साथ मीन गर्ल्स में करेन स्मिथकी भूमिका निभाई थी।  बता दें कि अमांडा की शादी 2017 में हुई और उनके दो बच्चे हैं।

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म