अमर सिंह ने राजनीति के कुछ बड़े घटनाक्रमों को करीब से देखा था: नरेंद्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020

नयी दिल्ली।  राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उन्हें ऐसे ऊर्जावान सार्वजनिक व्यक्तित्व की संज्ञा दी जिन्होंने करीब से कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों को देखा था। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह (64) का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया जहां वह इलाज करा रहे थे। उन्होंने 2011 में किडनी प्रतिरोपण कराया था और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अमर सिंह जी ऊर्जावान सार्वजनिक शख्सियत थे। पिछले कुछ दशकों में उन्होंने कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों को करीब से देखा था। वह अनेक वर्गों के लोगों से अपनी मित्रता के लिए भी जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी हूं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनके मित्रों और परिवार के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’’ सिंह ने सपा महासचिव रहते हुए 2008 में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार को गिरने से बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। तब वाम दलों ने परमाणु करार के मुद्दे पर संप्रग से समर्थन वापस ले लिया था।

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति