कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में अमरिंदर, दिल्ली में आज होगी अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात

By अंकित सिंह | Sep 28, 2021

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद लगातार कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इन सब के बीच वह आज दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर अब तरह-तरह के अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। सूत्रों के हवाले से खबर यह है कि वह आज शाम गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करेंगे और साथ ही साथ उनकी मुलाकात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी हो सकती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि क्या अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल होने वाले हैं? इस पर सभी की नजरें फिलहाल टिकी हुई है।

इसे भी पढ़ें: अमरिंदर के समर्थन में आए अनिल शास्त्री, कहा- कांग्रेस में निरादर और अपमान की भी कोई जगह नहीं

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अनुभवहीन करार दिया था। इसके बाद कांग्रेस की ओर से उन पर पलटवार किया गया था। इसके साथ ही अमरिंदर सिंह लगातार नवजोत सिंह सिद्धू को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बता रहे हैं। दावा कर रहे हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू के संबंध पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और वहां के सेना अध्यक्ष से हैं। अमरिंदर सिंह ने यह भी दावा किया है कि नवजोत सिंह सिद्धू को रोकने के लिए वह लगातार काम करेंगे। 

प्रमुख खबरें

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर

Asian Games Shooting: सोनम, एलावेनिल और विदरसा की तिकड़ी ने 10m एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल