अमरिंदर देशभक्त हैं, राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वालों के साथ गठबंधन को तैयार भाजपा: दुष्यंत गौतम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह देशभक्त हैं और भाजपा देशहित को सर्वोपरि रखने वालों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा था कि जल्द ही वह अपना राजनीतिक दल बनाएंगे और उन्हें उम्मीद है कि यदि किसानों के हितों से संबंधित मुद्दे का हल निकाला जाता है, तो भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर विचार किया जा सकता है। किसानों के मुद्दों को हल करने की सिंह की शर्त के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि सिंह ने किसानों का आंदोलन खत्म होने के बारे में कोई बात नहीं की।

इसे भी पढ़ें: इंदौर के फेक पुलिस अधिकारी मामले में महिला तांत्रिक की हुई एंट्री, दोनों ने 20 लाख रुपए ठगे

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी अक्सर पंजाब के सामाजिक मुद्दों पर सिंह की आलोचना करती रही है। बहरहाल, गौतम ने संकेत दिया कि अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है, क्योंकि अमरिंदर सिंह को अभी अपनी पार्टी बनानी है और अपने विचार रखने हैं। सिंह ने पिछले महीने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कटु विवाद और प्रदेश इकाई में अंदरूनी कलह के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था। इस्तीफा देने के बाद सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार