पंजाब के मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिये, एक दिन के शोक का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2018

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में हुए रेल हादसे की जांच का आदेश देने के साथ ही प्रदेश में शनिवार को एक दिन के शोक का ऐलान किया। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री को शुक्रवार शाम इस्राइल के लिये रवाना होना था लेकिन उन्होंने अपना विदेश दौरा स्थगित कर दिया है।

 

वह आज सुबह अमृतसर पहुँचे और राहत और बचाव कार्य पर नजर रखने के साथ ही इस हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘अमृतसर रेल दुर्घटना के मद्देनजर प्रदेश में कल शोक रहेगा। सभी दफ्तर और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।’’

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana