अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों से की अपील, कहा- वैशाखी के मौके पर अपने घरों से बाहर नहीं निकलें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2020

चंडीगढ। पंजाब के मुख्यमंत्रीअमरिंदर सिंह ने रविवार को राज्य के लोगों से अपील की कि वह वैशाखी के मौके पर अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से जारी लॉकडाउन के बीच पंजाब में वैशाखी का त्यौहार 13 अप्रैल को मनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने लोगों से यह भी कहा कि वह सोमवार को 11 बजे अपने घर परही कोविड—19 के खिलाफ राज्य की जीत एवं बच्चों की सुरक्षा के लिये प्रार्थना करें। त्यौहार की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल वैशाखी का त्योहार अलग होगा क्योंकि इसके जश्न में परंपरा का अभाव होगा। लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलेंगे और न ही एकत्र होकर जलसा आयोजित करेंगे। उन्होंने एक बयान में कहा कि इस कठिन दौर में सबके लिये घरों में रहना और राज्य से कोविड—19 के खात्मे के लिये प्रार्थना करना आवश्यक है।

प्रमुख खबरें

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार