भारत-पाकिस्तान सीमा पर बम बरामद होने पर बोले अमरिंदर सिंह, कहा- आशा है पंजाब सरकार इस खतरे को गंभीरता से लेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2021

चंडीगढ़। फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर खेतों से विस्फोटक भरा टिफिन बरामद होने के दो दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को आशा जतायी कि पंजाब सरकार ‘शुतुरमुर्ग’’ बनना बंद करेगी और इस खतरे को गंभीरता से लेगी। पंजाब पुलिस ने बताया था कि तीन लोगों से पूछताछ के बाद बुधवार को अली के गांव से बम बरामद किया। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘आशा करते हैं कि पंजाब सरकार (भारत), खास तौर पर पंजाब के गृह मंत्री (सुखजिंदर सिंह रंधावा) शुतुरमुर्ग बनना बंद करेंगे और इस खतरे को गंभीरता से लेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने अफगानिस्तान के खिलाफ केएल राहुल और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को कहा-पावर-हिटिंग, अश्विन की गेंदबाजी शानदार

रंधावा ने उस वक्त कहा था, ‘‘इससे लोगों के बीच अनावश्यक डर और असुरक्षा की भावना पैदा होगी।’’ पिछले कुछ महीनों में अमृतसर ग्रामीण, कपूरथला, फजिल्का और तरन तारन से भी टिफिन बम बरामद हुए हैं। पंजाब पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया था जब उसे अमृतसर में भारत - पाक सीमा पर विस्फोटक से भरा एक टिफिन मिला था। यह विस्फोटक नष्ट करने के बाद पुलिस ने कहा था कि यह विस्फोटक पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भारतीय हिस्से में भेजा गया होगा।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित