अमित शाह से मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह ने की एनएसए अजीत डोभाल से मीटिंग

By रेनू तिवारी | Sep 30, 2021

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। राजनीतिक गलियारों में अटकले लगायी जा रही हैं कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री  अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल हो  सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कपिल सिब्बल के घर हुई गुंडागर्दी की आनंद शर्मा ने की निंदा, कहा- कड़ी कार्रवाई करे पार्टी

 

एक ट्वीट में अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने "दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहजी से मुलाकात की। #FarmLaws के खिलाफ लंबे समय तक किसानों के आंदोलन पर चर्चा की और उनसे फसलों में पंजाब का समर्थन करने के अलावा, कानूनों को रद्द करने और एमएसपी की गारंटी के साथ संकट को तत्काल हल करने का आग्रह किया। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट