अमरिंदर ने सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच जताई नाराजगी, सोनिया गांधी से की बात !

By अनुराग गुप्ता | Jul 16, 2021

चंडीगढ़। पंजाब में जारी घमासान थमेगा भी या नहीं। यह सवाल अपने आप में अहम है। क्योंकि बीते दिन कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी कलह को समाप्त करने वाला फॉर्मूला सामने आया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नाराजगी जताई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस प्रमुख बनाए जाने की अटकलों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को फोन किया। 

वहीं, दूसरी तरह नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को सोनिया गांधी से उनके आवास में मुलाकात करेंगे। इस दौरान हरीश रावत के रहने की भी संभावना जताई जा रही है। बीते दिन हरीश रावत ने बताया था कि हरीश रावत ने कहा कि इस संकट के समाधान के लिए फार्मूला जल्द सामने आएगा और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू साथ काम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब संकट सुलझाने के लिए कांग्रेस का 'फॉर्मूला' तय, अमरिंदर बने रहेंगे CM, सिद्धू बनेंगे अध्यक्ष ! 

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पार्टी में कलह को दूर करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति ने मुख्यमंत्री समेत पंजाब कांग्रेस के 100 से अधिक नेताओं की राय ली और फिर अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी। पिछले दिनों अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि अध्यक्षा जो भी निर्णय करेंगी, उन्हें वो स्वीकार होगा।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की