पंजाब कांग्रेस में फेरबदल की संभावना, अमरिंदर और सिद्धू ने पार्टी विधायकों से अलग-अलग की मुलाकात

Navjot Singh Sidhu

सूत्रों के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू ने जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर प्रदेश सरकार के चार मंत्रियों और कम से कम छह विधायकों से मुलाकात की।

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में फेरबदल की संभावनाओं के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी विधायकों और नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि अमरिंदर सिंह ने मंत्रियों, विधायकों और सांसदों समेत 20 से ज्यादा पार्टी नेताओं से मोहाली के सिसवान में अपने फॉर्महाउस में मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार सिद्धू ने यहां जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर प्रदेश सरकार के चार मंत्रियों और कम से कम छह विधायकों से मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब संकट सुलझाने के लिए कांग्रेस का 'फॉर्मूला' तय, अमरिंदर बने रहेंगे CM, सिद्धू बनेंगे अध्यक्ष ! 

सिद्धू के साथ बैठक में मंत्री तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक परगट सिंह, कुलबीर जीरा, बरिंदरजीत सिंह पहरा और कुलजीत नागरा शामिल थे। बैठक में हुई बातचीत की जानकारी नहीं मिल सकी है। मुख्यमंत्री सिंह ने राणा गुरमीत सिंह सोढी, अरुणा चौधरी, सुंदर श्याम अरोड़ा समेत कुछ मंत्रियों और कुछ विधायकों एवं सांसदों से मुलाकात की। पंजाब कांग्रेस और राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाओं के बीच इन मुलाकातों को अहम माना जा रहा है जहां सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़