पंजाब संकट सुलझाने के लिए कांग्रेस का 'फॉर्मूला' तय, अमरिंदर बने रहेंगे CM, सिद्धू बनेंगे अध्यक्ष !

Amarinder Singh

कहा जा रहा है कि अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस में दो कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

चंडीगढ़। पंजाब में जारी घमासान को समाप्त करने के लिए कांग्रेस का फॉर्मूला तय हो चुका है। अमरिंदर सिंह बनाम नवजोत सिंह सिद्धू विवाद के चलते प्रदेश में कांग्रेस की साख गिरती जा रही थी। जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने इस घमासान को समाप्त करने का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। कहा जा रहा है कि अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस में दो कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने गुटबाजी समाप्त करने के लिए बनाई रणनीति, प्रदेशाध्यक्ष से लेकर कई अहम पदों पर होगा बदलाव 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने हिंदी समाचार चैनल आजतक के साथ बातचीत में कहा कि पंजाब का सारा मामला सुलझ गया है। उन्होंने कहा कि आगे की राजनीति चलाने के लिए साथ में चलने की जरूरत है। उन्होंने अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री और नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर कहा कि इसी फॉर्मूले के आस-पास निर्णय होगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, राहुल-प्रियंका से की थी मुलाकात 

क्या AAP में शामिल होंगे सिद्धू !

नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने खारिज कर दिया। आपको बता दें कि पंजाब घमासान को समाप्त करने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। जिसने अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी थी। इसके बाद सोनिया गांधी ने अमरिंदर सिंह को दिल्ली बुलाकर बातचीत की। इस मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा था कि आलाकमान जो भी फैसला करेगी वो मुझे स्वीकार होगा। हालांकि अब कहा जा रहा है कि पंजाब घमासान को सुलझा लिया गया है। 

वहीं, कांग्रेस की गठित समिति ने जब अमरिंदर सिंह के साथ बैठक की थी तब वो नवजोत सिंह सिद्धू को न तो उपमुख्यमंत्री पद और न ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद देना चाहते थे। लेकिन सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उनका ह्दय परिवर्तन हो गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़