कश्मीरी नेताओं की गिरफ्तारी को अमरिंदर ने बताया गलत, कहा- यह भाजपा के दोहरे मापदंड को दर्शाता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2019

चंड़ीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने से संबंधित अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने के सिलसिले में कश्मीरी नेताओं की गिरफ्तारी के लिये मंगलवार को भाजपा की आलोचना की। सिंह ने कहा कि भाजपा ने 1975 में आपातकाल के समय राजनीतिक नेताओं को हिरासत में लेने का विरोध किया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं भाजपा के इशारे पर कश्मीर के राजनीतिक नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध करता हूं।’’

अनुच्छेद 370 के मामले में राज्यसभा में केंद्र के संकल्प पेश करने से पहले रविवार देर रात ऐहतियात के तौर पर जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया गया था। सदन से प्रस्ताव पारित होने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। मुख्यमंत्री ने इस गिरफ्तारी को ‘‘पूरी तरह गलत’’ बताते हुये कहा कि यह कार्रवाई केंद्र में सत्तासीन भाजपा नेतृत्व के दोहरे मापदंडों को दिखाती है। उन्होंने कहा कि इसका करतारपुर गलियारे या कश्मीर में आतंकवाद पर कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इनमें से किसी का भी केंद्र सरकार द्वारा संविधान में किये गए बदलावों से कोई संबंध नहीं है। सेना और पुलिस आतंकवाद से लड़ रहे हैं और कश्मीर में आतंकवाद के प्रसार को रोकने के लिये वे इस काम को करते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक