Amarnath-Vaishno Devi और शिव खोड़ी यात्रा दूसरे दिन भी रुकी, Rain-बाढ़ से 12 मौतें, IMD अलर्ट

By अंकित सिंह | Jul 20, 2026

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण सोमवार को लगातार दूसरे दिन अमरनाथ, माता वैष्णो देवी और शिव खोड़ी की गुफा-मंदिरों की तीर्थयात्रा रोक दी गई। अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को बेस कैंप और ठहरने की जगहों पर ही रहने की सलाह दी है और अगली सूचना तक पवित्र स्थलों की ओर जाने की इजाज़त नहीं दी गई है। प्रशासन ने जम्मू, उधमपुर और रामबन से श्रीनगर की ओर होने वाली अमरनाथ यात्रा रोक दी है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश के अलग-अलग बेस कैंपों में सैकड़ों श्रद्धालु फंस गए हैं। कटरा से माता वैष्णो देवी की यात्रा और रियासी ज़िले में शिव खोरी यात्रा भी रोक दी गई है; श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से श्रद्धालुओं से अपनी यात्रा टालने की अपील की है।

धिकारियों ने बताया कि रियासी जिले में स्थित श्री शिव खोड़ी धाम की यात्रा भी भारी बारिश के पूर्वानुमान और रांसू क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण लगातार दूसरे दिन स्थगित रही। श्री शिव खोड़ी श्राइन बोर्ड ने प्रतिकूल मौसम से उत्पन्न सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए श्रद्धालुओं से अगले आदेश तक अपनी यात्रा स्थगित करने की अपील की है। श्राइन बोर्ड की ओर से जारी परामर्श में कहा गया, ‘‘भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा भारी बारिश के पूर्वानुमान और रांसू क्षेत्र में खराब मौसम को देखते हुए श्री शिव खोरी की यात्रा अगले आदेश तक स्थगित रहेगी। 

प्रशासन ने कहा कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और श्रद्धालुओं से गुफा मंदिर की यात्रा की योजना बनाने से पहले ताजा जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मौसम में सुधार और सुरक्षा स्थिति के आकलन के आधार पर यात्रा दोबारा शुरू करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। रविवार तड़के क्षेत्र में बारिश शुरू हुई थी और कश्मीर के वन क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाएं भी हुईं। मौसम विभाग ने 19 से 24 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें: सपा की बड़ी घोषणा! Dharmendra Yadav बोले - Lok Sabha में ‘परिसीमन बिल’ रोकने के लिए लगाएंगे पूरी ताकत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में रविवार को मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग लापता बताये जा रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से सड़कों व मकानों सहित सार्वजनिक एवं निजी बुनियादी ढांचों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली गए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संभाग के कुछ हिस्सों में बिगड़ते हालात को देखते हुए अपना दौरा बीच में ही समाप्त कर दोपहर में जम्मू लौटने का निर्णय लिया। 

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट