सावन में करें बाबा बर्फानी के दर्शन, दोबारा शुरू हुूई अमरनाथ यात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2018

जम्मू। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ के दर्शन के लिए भगवती नगर आधार शिविर से 63 महिलाओं सहित 454 यात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ। जम्मू से दो दिन तक यात्रा स्थगित रहने के बाद आज एक बार फिर से यह यात्रा शुरू हो गयी। अनुच्छेद 35 ए की वैधता को कानूनी चुनौती के खिलाफ अलगाववादियों के दो दिवसीय बंद के कारण रविवार को जम्मू से यात्रा स्थगित कर दी गयी थी। अनुच्छेद 35 ए के तहत जम्मू कश्मीर के लोगों को विशेषाधिकार और सुविधाएं मिली हुयी हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 11 वाहनों के एक काफिले में आधार शिविर से 454 तीर्थयात्रियों का 36 वां जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे में 391 पुरूष और 63 महिलाएं शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 30 महिलाओं सहित 230 तीर्थयात्री गंदरबल जिले में कम दूरी वाले 12 किलोमीटर लंबे बालताल मार्ग से जा रहे हैं। इसके अलावा 33 महिलाओं सहित 194 अन्य तीर्थयात्री 36 किलोमीटर लंबे परंपरागत पहलगाम मार्ग से जा रहे हैं। पहलगाम से अमरनाथ के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों के जत्थे में 33 साधु भी शामिल हैं।

60 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी। यह यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी और संयोग से उसी दिन रक्षाबंधन का त्यौहार भी है। कल शाम तक 2,74,118 तीर्थयात्री अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

चरणजीत सिंह चन्नी ने स्टंटबाजी वाले बयान पर दी सफाई, कहा- सशस्त्र बलों के जवानों पर हमें गर्व है

राहुल गांधी राय बरेली और अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव हारेंगे : Keshav Prasad Maurya

DC vs RR: रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के लिये करो या मरो का मुकाबला, नजरें मैकगुर्क और पंत पर

Jet Airways के संस्थापक नरेश गोयल को 2 महीने की अंतरिम जमानत, पासपोर्ट जमा करने का भी निर्देश